भागलपुर, सितम्बर 27 -- पूर्णिया से धीरज पूर्णिया में खेल महाकुंभ से प्रमंडल स्तर के खिलाड़ी चुने जाएंगे। खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन पूर्णिया की ओर से 28 से 30 सितंबर तक जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। इस त्रिदिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ जिला स्कूल पूर्णिया के खेल प्रांगण में जिलाधिकारी के द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के सरकारी एवं गैर-सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालयों (केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालय को छोड़कर) के कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 (बालक एवं बालिका) खेल स्पर्धा में शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- विद्यालय खेल प्रतियोगिताएं 29 सितंबर से दो अक्टूबर तक होंगी

हि...