पूर्णिया: 200 मिमी बारिश से जिले में धान रोपनी ने पकड़ी रफ्तार
भागलपुर, जुलाई 12 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट जिले में पिछले एक सप्ताह से लगातार सक्रिय मानसून किसानों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आया है। बीते सात दिनों के दौरान जिले में करीब 200 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जिससे धान की रोपाई कार्य में तेजी आ गई है। बारिश के कारण खेतों में पर्याप्त जलभराव और नमी बनी हुई है, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ रहा है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में अब तक लगभग 10 हजार हेक्टेयर भूमि में धान की रोपाई पूरी कर ली गई है और आने वाले दिनों में इसमें और तेजी आने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश ने न केवल कृषि कार्यों को गति दी है, बल्कि लोगों को भी भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। मौसम व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.