भागलपुर, मई 17 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट 20 से 27 मई तक स्नातक प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा होगी। इसके निमित्त पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक के द्वारा सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालय के प्राचार्यों को पत्र जारी कर दिया है। जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29 एवं स्नातक तृतीय सेमेस्टर सत्र 2024-28 की प्रायोगिक परीक्षा 20 से 27 मई तक संपन्न कराना सुनिश्चित किया जाये। यह भी पढ़ें- 20 से 27 मई तक होगी स्नातक प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा यह भी पढ़ें- पीजी सेमेस्टर-1 की प्रायोगिक परीक्षा 18 मई से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...