भागलपुर, मई 14 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। प्री मानसून में अब तक कुल 327 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। मंगलवार रात में बिजली चमकने,मेघागर्जन एवं वज्रपात होने से लोग सहमे हुए रहे। मौसम विभाग के अनुसार 14 से 16 मई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। 17 मई से मौसम साफ होने की संभावना है। हालांकि आनेवाले समय में मौसम में बदलाव की संभावना बन सकती है। येलो अलर्ट के दौरान तेज हवा बहने की संभावना है। मेघा गर्जन एवं वज्रपात के साथ साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। आज भी आसमान में बादल हैं। यह भी पढ़ें- प्री-मानसून में अब तक 327 मिलीमीटर बारिश यह भी पढ़ें- Bihar Weather: सावधान रहें! बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं; बिहार के कई जिलों में आज भी येलो अलर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...