भागलपुर, जून 12 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने आमजनों की समस्याएं सुनीं तथा त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को महानन्दा सभागार में आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया और संबंधित पदाधिकारियों को अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए फरियादियों द्वारा कुल 15 आवेदन देकर अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं जिला पदाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी द्वारा आवेदनों का गहन अवलोकन के उपरान्त त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के तहत प्रखंड, अनुमंडल एवं ...