भागलपुर, जून 21 -- पूर्णिया से धीरज पूर्णिया। 21 जून को जिले के 12 परीक्षा केन्द्रों पर नीट पुर्नपरीक्षा 2026 आयोजित हो रही है। शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में नीट यूजी पुर्नपरीक्षा के आयोजन की तैयारी पूरी हो चुकी है। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों को अपराह्न 1 बजकर 30 मिनट के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। इस संदर्भ में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और केन्द्राधीक्षकों को जिला प्रशासन के द्वारा आवश्यक दिशानिर्देश दिया जा चुका है। परीक्षा के दिन सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के अनुभवी पदाधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर सशस्त्र बल के साथ स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक के रूप में प्र...