भागलपुर, नवम्बर 23 -- पूर्णिया। एक सप्ताह तक महेंद्रपुर रूट में दिन के 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली शटडाउन रहेगी। वहां बड़े पैमाने पर 33 केवी लाइन में तार बदलने का काम किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए बिजली विभाग के सहायक अभियंता रोशन कुमार ने बताया कि जर्जर तारों को बदलने का काम आज से शुरू कर दिया गया है। यह काम एक सप्ताह तक लगातार चलेगा। तार बदलने के लिए दिन में 11:00 से लेकर 4:00 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.