पूर्णिया: 11 व 12 सितंबर को होगा स्नातक द्वितीय सेमेस्टर में नामांकन
भागलपुर, सितम्बर 11 -- पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के सीबीसीएस सत्र 2025-29 के द्वितीय सेमेस्टर में विभिन्न नियमित पाठ्यक्रमों में नामांकन की अंतिम तिथि 11 से 12 सितंबर तक विस्तारित कर दी है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर डीएसडब्ल्यू प्रो अरविंद कुमार वर्मा के द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि यह अंतिम विस्तार है। इसके बाद नामांकन की तिथि में कोई और विस्तार नहीं किया जाएगा। एसएसी और एसटी वर्ग एवं सभी वर्ग की छात्राओं से नामांकन के समय कोई नामांकन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.