भागलपुर, जनवरी 8 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कसबा के राधानगर स्थित एक ढाबा के पास से मादक पदार्थ हेरोइन के साथ एक महिला एवं एक पुरुष तस्कर सहित कुल दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट सह अंचलाधिकारी रीता कुमारी की मौजूदगी में तस्करों के पास से कुल 8 डिब्बे में रखे कुल 93.50 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। पुलिस इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गुरुवार को सदर एसडीपीओ टू राजेश कुमार ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि बीते बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी कि दो तस्कर मादक पदार्थ हेरोइन के साथ कसबा थाना क्षेत्र के राधा नगर स्थित एक ढाबा के पास आने वाले है। सूचना मिलते ही इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत ...