भागलपुर, मार्च 27 -- हरदा, एक संवाददाता। हरदा क्षेत्र के रहुआ, सतकोदरिया, गंगेली, गोआसी, मजरा, सहरा, हरदा, कबैया, मरंगा ,लालगंज आदि जगहों पर भगवान पुरुषोत्तम श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर सभी संकटमोचन हनुमान मंदिरों को फूलों, लाईट, पंडाल से सजाया गया है ।सभी हनुमान मंदिर में विधिवत् पूजन कर संकीर्तन किया जा रहा है। राम जन्मोत्सव पर युवकों ने भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। हरदा क्षेत्र में भगवान श्री राम के नाम पर रामायण पाठ की जा रही है। वहीं दुकानदार ने विधिवत श्री सत्यनारायण का पूजन कर पुराने खाते को बंद कर नया खाता बही बनाया। मौके पर जगहों जगह पर प्रसाद वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...