भागलपुर, जनवरी 29 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्मैक सप्लायर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय तस्करों और अपराधियों में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार स्मैक सप्लायर की पहचान भवानीपुर नगर पंचायत क्षेत्र के सुदामानगर निवासी गोविंदा के रूप में हुई है। भवानीपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे उसके घर से दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोविंदा बंगाल से स्मैक लाकर भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र समेत अन्य जगहों पर तस्करों तक सप्लाई करता था। उन्होंने बताया कि हाल ही में गिरफ्तार स्मैक तस्कर मंटुन कुमार ने भी पूछताछ में इसी से स्मैक लेने की बात स्वीकार की थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गोवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.