पूर्णिया: स्नातक में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि कल तक
भागलपुर, जून 6 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया विश्वविद्यालय ने यूजी सीबीसीएस सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 जून तक विस्तारित कर दिया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 26 मई से 7 जून तक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से कोई विलंब शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही अभ्यर्थी एक ही आवेदन पत्र के माध्यम से दो अलग-अलग विषय में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसमें केवल एक ही आवेदन शुल्क देय होगा। यह आवेदन तिथि का अंतिम विस्तार है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथि तक के भीतर अपना आवेदन सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: स्नातक में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि 7 जून तक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.