पूर्णिया: स्टेट हाइवे पर मक्का लदे ट्रैक्टर-ट्रेलर से भिड़ी बाइक, युवक की मौत
भागलपुर, मई 22 -- पूर्णिाय से धीरज की रिपोर्ट भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर थाना क्षेत्र में स्टेट हाइवे (एसएच-65) पर गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा छप्पन मोड़ के समीप उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े मक्का लदे ट्रैक्टर-ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। मृतक कुंदन मंडल (25 वर्ष) सुपौली पंचायत के पारसमणि गांव निवासी विजय मंडल का पुत्र था। वहीं घायल युवक अमरीश कुमार पारसमणि निवासी तिलो मंडल का पुत्र है। उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो रिश्तेदार घायल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार शाम करीब पांच बजे मक्का लदे ट्रैक्टर-ट्रेलर का बैरिंग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.