भागलपुर, मई 7 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। सीमांचल से दो मंत्री बनाए गए हैं जदयू कोटे से लेशी सिंह और भाजपा कोटे से दिलीप जायसवाल। नीतीश के बाद सम्राट सरकार में भी पूर्णिया जिला के धमदाहा विधानसभा क्षेत्र की जदयू की कद्दावर विधायक लेशी सिंह मंत्री बनाई गई हैं। धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से जीत का सिक्सर लगाने वाली लेशी ने आज आठवीं बार मंत्री पद की शपथ ली है। पिछली नीतीश सरकार में वह खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री थी। इससे पहले वर्ष 2014-15 में भी वह नीतीश कुमार सरकार में उद्योग विभाग, समाज कल्याण विभाग तथा आपदा प्रबंधन विभाग की मंत्री रह चुकी हैं। लेशी सिंह शुरू से ही नीतीश कुमार की करीबियों में शामिल हैं। नीतीश के बाद सम्राट सरकार में उनका मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा था। लेशी सिंह पूर्णिया जिला के धमदाहा विधानसभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.