भागलपुर, जून 6 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट बिहार राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में बीएड पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली सीईटी बीएड 2026 प्रवेश परीक्षा 7 जून रविवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल, निष्पक्ष, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय तथा जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा को लेकर पूर्णिया जिले में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें लगभग 4578 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: आज से बीएड द्वितीय खंड की प्रायोगिक परीक्षा यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय बीएड प्रवेश परीक्षा सीईटी-बीएड 2026 का आयोजन 7 जून को किया जाएगा। इस बार प्रवेश परीक्षा आयोजन हेतु नोडल विश्वविद्यालय बाबासाहेब भी...