भागलपुर, जून 21 -- पूर्णिया से धीरज पूर्णिया। जिले में हर स्तर पर शिविर आयोजित कर लोगों की समस्या का समाधान किया जा रहा है। सहयोग शिविर के साथ-साथ आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सभी 14 प्रखंडों में प्रखंड सहयोग- सह-जनकल्याण शिविर का लगातार दो दिनों तक आयोजन किया गया। अब सात जुलाई को जिले के विभिन्न नगर निकायों में नगर सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए नागरिकों से पूर्व से ही उनकी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: सात जुलाई को नगर निकायों में नगर सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...