भागलपुर, अप्रैल 12 -- पूर्णिया पूर्व प्रखंड से पप्पू की रिपोर्ट सहुआ गांव में सन्नाटा पसरा है। गांव के हर घर में दर्द और मातम है। सहुआ गांव के 06 लोगों की मौत हो गयी है। एक दर्जन घायल हैं। एक साथ छह लोगों की लाश देख सबकी आंखें नम हैं। गांव में चीख और चीत्कार है। किसी घर में चूल्हा नहीं जला है। मृतक परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के कमाऊ सदस्य के जाने से परिजन चिंतित हैं। इसी तरह मझुआ गांव के पिकअप चालक की भी मौत हो गयी है। पिकअप किराये पर लेकर सहुआ के श्रद्धालु झारखंड गये थे। इसके अलावा रौतारा के धर्मगंज के एक, डगरूआ के दो और बीकोठी के भी एक मृतक हैं। सभी का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इधर मेडिकल कॉलेज में घायलों का इलाज चल रहा है। इसमें सहुवा गांव के आठ घायल दाखिल हैं। दर्द के बीच सांत्वना और ढांढस बंधाने का काम हो रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.