भागलपुर, मार्च 24 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा स्थित मटिया के समीप मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र के चुरबी घाट निवासी अलाउद्दीन शेख के 50 वर्षीय पुत्र अकबर अली के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अकबर अली अपनी बाइक से पूर्णिया के मरंगा जा रहे थे। इसी दौरान मटिया के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया और फरार हो गया। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि अकबर अली की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही एनएचआई की पेट्रोलिंग टीम के सदस्य ललन कुमार भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कागज...