भागलपुर, मई 24 -- रूपौली, पूर्णिया से धीरज कुमार की रिपोर्ट सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान पटना के एक अस्पताल में शनिवार को मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतकाटीकापट्टी थाना क्षेत्र के धूसर गांव निवासी रूबी कुमारी (40) थी। वह मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्लस टू पीपी हाई स्कूल भौवा ड्योढ़ी में परिचारी के पद पर कार्यरत थीं। परिजनों ने बताया कि बीते 28 अप्रैल को रूबी कुमारी विद्यालय से स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान विद्यालय के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: सड़क हादसे की शिकार महिला परिचारी की इलाज के दौरान मौत हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। पहले स्थानीय स्तर पर इलाज करा...