पूर्णिया: सड़क दुर्घटना में ठेला चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
भागलपुर, मई 17 -- बैसा पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के मालोपाड़ा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या सात कवैया निवासी मनोज मंडल (51 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी बुधनी देवी ने रोते हुए बताया कि उनके पति श्रमिक थे और ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार को भी वे रोज की तरह ठेला लेकर घर से निकले थे। शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि कोचाधामन थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई है। पहले परिजनों को इस खबर पर विश्वास नहीं हुआ लेकिन लगातार फोन आने के बाद परिवार के लोग घटनास्थल के लिए रवाना हुए। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद सदर अस्पताल से शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.