पूर्णिया: शिक्षिका हत्याकांड में आरोपी पति ने किया कोर्ट में किया सरेंडर
भागलपुर, अगस्त 16 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट शिक्षिका शालिनी कुमारी के हत्याकांड के आरोप में फरार चल रहे पति राजकुमार ने सरेंडर कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को पूर्णिया कोर्ट में आत्म समर्पण किया। सदर वन एसडीपीओ अभिनव पराशर ने कहा कि पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि नौ अगस्त को केहाट थाना के रेणु नगर स्थित किराये के मकान में शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप उनके बैंककर्मी पति पर लगा था। घटना के बाद से शिक्षिका का बैंककर्मी पति फरार हो गया था। इस बावत मृतका के भाई ने शिक्षिका के पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में दहेज के कारण शिक्षिका को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिक्षिका के कमरे से दो मोबाइल जब्त किया है। बताया जा रहा है कि पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.