भागलपुर, जून 8 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) तथा संबंधित कार्यपालक अभियंताओं से प्राप्त सूची के अनुरूप सड़कों को निर्धारित समय सीमा के अंदर अतिक्रमण मुक्त कराना सुनिश्चित करें। अनुमंडल पदाधिकारी पूर्णिया सदर एवं नगर निगम पूर्णिया को निर्देशित किया गया कि पूर्णिया शहरी क्षेत्र अंतर्गत कटिहार मोड़, आरएन साव चौक तथा विभिन्न चौकों को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ नियमित रूप से साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन के दृष्टिगत राष्ट्रीय राज्य मार्गों पर अतिक्रमण की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक महानंदा सभागार में ...