भागलपुर, मार्च 15 -- केनगर, एक संवाददाता। शनिवार की रात केनगर थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान परोरा गांव के विभिन्न स्थानों से तीन लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि गश्ती के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे लोगों को पकड़कर जांच की गई। गिरफ्तार नशेड़ियों में थाना क्षेत्र के परोरा पंचायत के बेलघट्टी टोला निवासी बड़कू टुडू का 27 वर्षीय पुत्र बबलू टुडू, परोरा मिल्की टोला निवासी स्व. रामेश्वर शर्मा का 55 वर्षीय पुत्र गोपाल शर्मा तथा भुवनेश्वरी शर्मा का 25 वर्षीय पुत्र संतोष शर्मा शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार लोगों का मेडिकल जांच कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए रविवार को तीनों को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.