भागलपुर, जनवरी 29 -- डगरुआ/बायसी। डगरुआ थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से देशी-विदेशी शराब की खेप जब्त की गयी है। अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार गौतम ने बताया कि शराब धर-पकड़ के लिए छापामारी में डगरुआ थाना क्षेत्र के तेलनिया गरमु रहीका में एक महिला रुकमा देवी उम्र 46 को 35 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है जो थाना क्षेत्र के तेलनिया गरमु रहीका निवासी राम विलाश ऋषि की पत्नी है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। इसी तरह, डगरुआ थाना क्षेत्र के बरसौनी के समीप से एक नाबालिग को दो बोतल शराब के साथ पकड़ा गया। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आलोक में करवाई की गई है। उन्होंने बताया कि नाबालिक पुलिस को देखते ही भागने लगा जिसे पुलिस के जवान ने घेर कर धर दबोचा एवं जांच किया तो नाबालिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.