पूर्णिया: वोकेशनल कोर्सो में नामांकन की तिथि 20 जून तक विस्तारित
भागलपुर, जून 13 -- पूर्णिया की धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया कॉलेज में बीबीए व बीसीए में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि 20 जून तक विस्तारित कर दी गई है। छात्र-छात्राएं पूर्णिया कॉलेज के पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने के उपरांत आवेदन प्रपत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संबंधित कार्यालय में समर्पित करेंगे। लिखित परीक्षा का आयोजन 23 जून को किया जायेगा । इस संदर्भ में पूर्णिया कॉलेज के प्राचार्य प्रो सावित्री सिंह ने नोटिस जारी कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.