पूर्णिया: वाहन जांच के दूसरे दिन बढ़ी सख्ती, चार चौराहे पर जांच
भागलपुर, अप्रैल 16 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन वाहन चालकों को भारी पड़ रहा है। शहर के चार स्थानों पर दूसरे दिन वाहन जांच अभियान में और सख्ती बढ़ गयी है। आरएन साह चौक, लाइन बाजार, गिरजा चौक एवं फोर्ड कंपनी चौक पर सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक 12 घंटे गहन वाहन जांच की जा रही है। दोषियों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी। टीम में परिवहन विभाग के साथ पुलिस अधिकारी भी शामिल रहे। 30 अप्रैल तक यह अभियान चलेगा। बुधवार को शहर में निर्धारित चार स्थानों पर कुल 222 वाहनों पर कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी : चार चौराहे पर 12 घंटे सघन वाहन जांच इस दौरान कुल 5 लाख 40 हजार 100 रूपये का चालान काटा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.