भागलपुर, मार्च 27 -- पूर्णिया। रामनवमी पर्व को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस दौरान निकलने वाली शोभा यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले में 306 स्थानों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के अलावा भारी मात्रा में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। इन सबके अलावा जिले के हर थाना क्षेत्र में एक- एक जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है। जिला मुख्यालय में स्थापित जिला नियंत्रण कक्ष को दिन और रात एक्टिव कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त विभिन्न अनुमंडल मुख्यालयों में अनुमंडल नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। जुलूस में डीजे के प्रयोग पर प्रतिबंध को देखते हुए थाना स्तर क्षेत्रों में संचालित साउंड सिस्टम की चेकिंग की जा रही है। सोशल मीडिया पर डाले जा रहे पोस्टों की निगरानी के लिए सोशल मीडिया ...