भागलपुर, फरवरी 17 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। पुरैनी राजस्व कर्मचारी बीते 9 फरवरी से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिसकी वजह से राजस्व से जुड़े जरूरी कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। प्रत्येक दिन दाखिल खारिज परिमार्जन सहित अन्य कार्यों को लेकर भूस्वामी बेरंग लौटते दिख रहे। वहीं कुछ भूस्वामी को जानकारी के अभाव में अंचल कार्यालय और कचहरी का चक्कर लगाते परेशान है। प्रखंड क्षेत्र के नौ पंचायत से भू स्वामीयों का आना जाना जारी है। राजस्व कर्मचारियों ने बताया कि कर्मचारियों के ग्रेड पे 1900 (लेवल 2) के स्थान पर 2800 (लेवल-5) करना, गृह जिला में पोस्टिंग सहित कई मांगें शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...