भागलपुर, जुलाई 25 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट बिहार सरकार की मैडल लाओ नौकरी पाओ योजना और खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की पहल का खेल जगत में स्वागत किया जा रहा है। बिहार क्रिकेट अंडर-14 एवं अंडर-16 चयन समिति के पूर्व सदस्य, ईस्ट जोन के पूर्व चेयरमैन तथा क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा ने इसे खिलाड़ियों के भविष्य को संवारने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा यह घोषणा कि भविष्य में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बिहार की अपनी टीम होगी, राज्य के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए उत्साहजनक है। इससे बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने का बेहतर अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- क्रिकेटर आकाशदीप और मुकेश कुमार बिहार में बने DSP, सीएम सम्राट चौधरी ने दी ज्वाइनिंग लेटर हरिओम झा न...