भागलपुर, मार्च 27 -- पूर्णिया। रामनवमी शोभायात्रा समिति मधुबनी की ओर से 28 मार्च को भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जायगी। शोभायात्रा को लेकर नगर में धार्मिक उत्साह अपने चरम पर है। इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूरे शहर को भगवा रंग में रंगने का कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है। इस बावत मुख्य चौराहों, सड़कों एवं मंदिरों को भगवा झंडों, पताकाओं, बैनर और पोस्टरों से सजाया जा रहा है। पूरे नगर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण तैयार हो रहा है। यह भव्य शोभायात्रा 28 मार्च को प्रातः 11 बजे मधुबनी स्थित दुर्गा स्थान से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों मधुबनी, डॉलर हाउस चौक, कचहरी, नगर निगम, आरएन चौक, लखन चौक, रजनी चौक, लाइन बाजार एवं खुश्कीबाग होते हुए विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन करते हुए सिटी कालीबाड़ी में संपन्न ह...