भागलपुर, अगस्त 9 -- जलालगढ़, पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन के जिला पदाधिकारियों की बैठक रविवार को जलालगढ़ स्थित संगठन के कार्यालय में आयोजित की गई। अध्यक्षता संगठन के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धीरज कुमार ने की। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई। संगठन के बैनर तले पिछले छह महीने में किए गए कार्यों की छमाही रिपोर्ट राष्ट्रीय मुख्यालय को भेजे जाने की जानकारी दी गई। साथ ही संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा मानवाधिकार एवं आरटीआई के प्रति लोगों को जागरूक करने पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को डिजिटल माध्यम से गूगल मीटिंग आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के सभी पदाधिकारियों को मानवाधिकार और आरटीआई से संबंधित जानकारी दी ...