भागलपुर, मार्च 8 -- केनगर, एक संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर से सीडीपीओ अमृता वर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने जागरूकता प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान महिलाओं ने बैनर के साथ प्रखंड मुख्यालय परिसर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर लोगों को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक किया। बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा आयोजित यह प्रभात फेरी प्रखंड मुख्यालय परिसर के अलग-अलग मार्गों से होते हुए पुनः कार्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड मुख्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। सीडीपीओ अमृता वर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी के माध्यम से महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें नियमित स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.