भागलपुर, मार्च 1 -- हरदा, एक संवाददाता। मरंगा थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी अभियान चलाकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि चपय निवासी नितिश मंडल, मीरगंज थाना क्षेत्र के मिल्की निवासी सचित कुमार, सरसी थाना क्षेत्र के बुढिया निवासी गुड्डू कुमार, हाट थाना क्षेत्र के मनोज कुमार, लाइन बस्ती निवासी सूरज कुमार ज्ञानी, शंकर चौक निवासी दीपक कुमार शर्मा तथा कबैया निवासी संजीब कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपितों के विरुद्ध मद्य निषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.