भागलपुर, मार्च 1 -- हरदा, एक संवाददाता। आगामी होली और ईद पर्व को लेकर मरंगा थाना तथा कामाख्या ओपी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार और कामाख्या ओपी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में थानाध्यक्षों ने पंचायत प्रतिनिधियों और उपस्थित गणमान्य लोगों से दोनों पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान डीजे पर प्रतिबंध रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की हुड़दंग, अफवाह या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.