पूर्णिया: मधेपुरा के किशोर का अपहरण कर पूर्णिया में बंधक बनाने का आरोप
भागलपुर, जुलाई 25 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट मधेपुरा जिले के 16 वर्षीय एक किशोर का अपहरण कर पूर्णिया जिले में बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की बहन के आवेदन पर आदर्श थाना जानकीनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोर को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के कोलूआ गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर बीते 17 जुलाई की शाम बेंगलुरु मजदूरी के लिए घर से निकला था। आरोप है कि रास्ते में उसे अगवा कर जानकीनगर थानाक्षेत्र की रूपौली दक्षिण पंचायत के रमजानी गांव ले जाया गया जहां ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे आठ दिनों तक बंधक बनाकर रखा और रस्सी से बांधकर मारपीट की। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद शंकरपुर थाना में आवेदन देने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.