भागलपुर, जुलाई 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भू-विवाद मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में मोहनपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार को एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें पुलिस लाइन वापस कर दिया गया है। मामला मोहनपुर थाना के टोपरा गांव में एक जमीन की नापी से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि जमीन नापी को लेकर यहां दो पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। विभिन्न स्तरों यह जानकारी एसएसपी तक पहुंची। एसएसपी ने मोहनपुर थानाध्यक्ष को पुलिस बल के साथ स्वयं विवादित स्थल पर पहुंचने का आदेश दिया। काफी देर बाद तक जब पुलिस वहां नहीं पहुंची तो फिर लोगों ने एसएसपी को यह जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Purnia News: दो शो कॉज के बाद तीसरे में पदाधिकारी ऑटोमेटिकली सस्पेंड : डीएम एसएसपी ने फिर थानाध्यक्ष को आदेश दिया। परन्तु थानाध्य...