भागलपुर, मार्च 27 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को रामनवमी का पर्व पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। सुबह से लेकर देर शाम तक पूरा इलाका भक्तिमय और आध्यात्मिक माहौल में डूबा रहा। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही, जहां पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। घर-घर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से महावीरी ध्वजा रोहण कर भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। पूरे प्रखंड क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। रामनवमी के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न स्थानों से भव्य और आकर्षक शोभायात्राएं निकाली गईं। प्रखंड मुख्यालय के दुर्गापुर चौक स्थित सार्वजनिक महावीर मंदिर से निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.