भागलपुर, अप्रैल 26 -- हरदा, पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट हरदा क्षेत्र में बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार मौसम की मार झेल रहे किसानों को एक बार फिर नुकसान उठाना पड़ा है। क्षेत्र के रहुआ, सतकोदरिया, गंगेली, गोआसी, मजरा, हरदा, कबैया सहित आसपास के पंचायतों में बारिश के कारण मक्का की फसल को भारी क्षति पहुंची है। किसानों ने बताया कि इससे पहले आई आंधी और बारिश से भी मक्का की फसल प्रभावित हुई थी। जो फसल किसी तरह बची थी, वह अब बेमौसम वर्षा की भेंट चढ़ गई। खेतों में कटा हुआ मक्का भींग गया, वहीं तैयार कर रखी गई उपज भी पानी में खराब हो गई। किसानों का कहना है कि इस बार मौसम की बेरुखी ने मेहनत पर पानी फेर दिया है। इधर, बारिश के बाद हरदा बाजार के सर्विस रोड पर जलजमाव की समस्या भी गंभीर हो गई है। सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों और वा...