पूर्णिया: बाढ़ का पानी उतरने के बाद जलजनित बीमारियों से बचाव को लेकर प्रशासन मुस्तैद
भागलपुर, सितम्बर 25 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट रुपौली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं स्वास्थ्य सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालन किया जा रहा है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद संक्रमण और जलजनित बीमारियों के फैलाव को रोकने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियानों का सघन अनुश्रवण किया जा रहा है। इसी क्रम में एडीएमओ पूर्णिया प्रणव कुमार द्वारा बाढ़ प्रभावित विभिन्न गाँवों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों,जलजमाव वाले स्थानों तथा पेयजल स्रोतों के आसपास ब्लीचिंग पाउडर के नियमित छिड़काव का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों के बीच शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वितरित किए जा रहे हैलोजन (क्लोरीन) टैबलेट के वितरण कार्य की प्रगति की भी समी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.