भागलपुर, अप्रैल 30 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया में नेशनल हाईवे 107 स्थित भूटहा मोड़ से स्टेट हाईवे 60 कसबा तक बनने वाला नया बाईपास शहर के लिए रिंग रोड का काम करेगा। बाईपास के लिए 34.62 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। इसके लिए खेसरा पंजी तैयार कर ली गयी है। 11-1 की अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है। इसके बाद 19-1 का नोटिस होगा। एलए एक्ट 2013 के अनुसार अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। प्रगति यात्रा के दौरान तात्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अवलोकन के बाद बाईपास के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। यह भी पढ़ें- रनवे विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरूपरियोजना का विवरण मुख्यमंत्री द्वारा घोषित यह परियोजना 9.2 किलोमीटर लंबी और 10 मीटर चौड़ी होगी, जिस पर लगभग Rs.151.47 करोड़ की लागत आने का...