भागलपुर, नवम्बर 7 -- पूर्णिया। शुक्रवार को जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने पूर्णिया स्थित आवास पर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा कि महिलाओं ने अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट किया है। उनके बच्चों का पलायन न हो और भ्रष्टाचार का खात्मा हो- इसके लिए वोट किया है। बिहार की महिलाएं अब समझ चुकी हैं, नई सोच के साथ चलने वाला जन सुराज ही उनकी हक की लड़ाई लड़ सकता है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि महिलाओं ने एनडीए के बजाय जन सुराज को वोट किया है। भाजपा ने महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपए भेजे। अगर कोई दे रहा तो लेने में क्या हर्ज है। महिला अब सोच समझकर वोट डालती हैं। बच्चों के भविष्य और रोजगार को देखते हुए महिलाओं ने जन सुराज को वोट किया है। उदय सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर हमला बोलते हुए एनडीए के बंपर जीत के दाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.