भागलपुर, मार्च 13 -- कसबा-गढ़बनैली, हिन्दुस्तान टीम। कसबा थाना क्षेत्र के मथोर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्राइवेट ट्यूटर की चाकू से गोदकर हत्या कर शव को कमलपुर गांव के एक मक्के के खेत में फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह शव मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मथोर गांव के मो अब्दुल गफ्फार के 44 वर्षीय दामाद मो आबिद के रूप में हुई है। मृतक 20 वर्षों से अपने ससुराल में ही रहता था और गांव के ही बच्चों को प्राइवेट ट्यूशन देता था। घटना की सूचना मिलते ही कसबा थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। घटना को लेकर मृतक मो आबिद के ससुर अब्दुल गफ्फार ने बताया कि गुरुवार दोपहर आबिद गांव के ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने घर से निकला था। देर शाम तक जब वो अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.