भागलपुर, जुलाई 6 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए जमीनी स्तर पर छिपी प्रतिभाओं की खोज करने के लिए कहा गया है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने महानंदा सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान पूर्णिया जिले में 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026' के अंतर्गत योग्य एवं उत्कृष्ट बच्चों के त्वरित नामांकन के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि योग्य एवं उत्कृष्ट बच्चों के नामांकन के लिए खोजबीन त्वरित करें। डीएम ने कहा कि अक्सर यह देखा गया है कि ग्रामीण और जमीनी स्तर पर कई प्रतिभावान एवं योग्य बच्चे लोक-प्रसिद्धि न मिलने के कारण इस राष्ट्रीय पुरस्कार की दौड़ में छूट जाते हैं। प्रशास...