भागलपुर, दिसम्बर 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पोस्टमार्टम हाऊस परिसर में रखे कचरे में अचानक आग लग गयी। जिससे जीएमसीएच परिसर तक धुंआ फैल गया। आग कैसे लगी, इसका खुलासा नहीं हो सका है। परन्तु धुंआ फैलने के बाद जीएमसीएच परिसर में बने आवासों में रह रहे कर्मी आवास से बाहर आ गए। सूचना पर फणीश्वरनाथ टीओपी प्रभारी राजनंदनी सिन्हा सदल-बल पहुंची। जिसके बाद अग्निशमन दस्ता को सूचना दी गई। दमकल के आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.