पूर्णिया: पूर्णिया में 386 जनवितरण विक्रेताओं की बहाली प्रक्रिया शुरू, 20 मार्च तक ऑफलाइन आवेदन
भागलपुर, मार्च 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया जिले में जनवितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 386 रिक्त जनवितरण विक्रेता (पीडीएस डीलर) पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा 09 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, जो 20 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी संबंधित अनुमंडल कार्यालयों में ऑफलाइन माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कुल 386 पदों में पूर्णिया सदर अनुमंडल में 123, धमदाहा अनुमंडल में 116, बनमनखी अनुमंडल में 30 तथा बायसी अनुमंडल में 117 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। खास बात यह है कि केवल सदर अनुमंडल के 123 पदों के लिए ही अब तक 1000 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिससे अभ्यर्थियों में इस बहाली को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.