भागलपुर, जुलाई 10 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 29 जून को स्नान यात्रा के साथ यह उत्सव प्रारंभ हो चुका है। इस साल महोत्सव को और अधिक भव्य एवं आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान करते हुए पहली बार श्री जगन्नाथ लीलामृत कथा का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति के सचिव उमेश चौधरी ने बताया कि 13, 14 एवं 15 जुलाई को प्रतिदिन सायं 4:00 बजे से भगवान श्री जगन्नाथ जी की दिव्य एवं अलौकिक लीलाओं पर आधारित श्री जगन्नाथ लीलामृत कथा का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु भगवान की महिमा का रसपान कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा उन्होंने बताया कि श्री जगन्नाथ लीलामृत कथा का शुभारंभ 13 जुलाई सोमवार सुबह 7 बजे श्री जगन्नाथ मंदिर...