भागलपुर, दिसम्बर 26 -- पूर्णिया। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग मंत्री विजय कुमार सिन्हा आज भूमि सुधार जन- कल्याण संवाद का कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी पूर्णिया में 11:00 बजे पूर्वाह्न से 2:30 बजे अपराह्न तक निर्धारित है। समस्याओं को लेकर आने वाले शिकायतकर्ताओं के लिए प्रखंड / अंचलवार काउंटर बनाया गया है। राजस्व से संबंधित समस्या लेकर आने वाले शिकायतकर्ताओं को संबंधित प्रखंड/अंचल के काउंटर पर सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक निबंधन कराना होगा। मंत्री शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनेंगे और नियमानुसार संबंधित अधिकारियों को समाधान करने का निर्देश दिया जाएगा। इसके बाद समाहरणालय स्थित महानंद सभागार में समीक्षा बैठक करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.