भागलपुर, अगस्त 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया पुलिस ने 18 अगस्त को जिले में विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 22 आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा जारी दैनिक कार्रवाई विवरण के अनुसार, एक अजमानतीय वारंटी, अन्य कांडों में 12, शराब कांड में 5, लूट के मामले में 3 तथा पॉक्सो मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई। अभियान के दौरान 37 लीटर देसी शराब तथा 7.020 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके अतिरिक्त 17 ग्राम स्मैक भी जब्त किया गया। वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने 5.31 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। अन्य बरामदगी में चार मोटरसाइकिल, 18 मोबाइल फोन, एक साइकिल, एक देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक एटीएम कार्ड, एक स्मार्ट घड़ी तथा 101 डिब्बे सिगरेट शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: वाहन चालकों को 5 लाख का जुर्माना पुलि...