पूर्णिया: पीएम स्वनिधि योजना के तहत 23 व 24 जुलाई को लगेगा विशेष शिविर
भागलपुर, जुलाई 20 -- मीरगंज से धीरज की रिपोर्ट प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पात्र फुटकर विक्रेताओं एवं फेरी वालों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मीरगंज नगर पंचायत कार्यालय परिसर में 23 एवं 24 जुलाई को दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त कर उनकी जांच की जाएगी तथा पात्र आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी, ठेला, खोमचा तथा अन्य छोटे फुटकर व्यवसाय करने वाले विक्रेताओं को आसान ऋण उपलब्ध कराकर उनके स्वरोजगार को मजबूत बनाना है। इससे छोटे कारोबारियों को आर्थिक सहायता मिलेगी और वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान नगर पंचायत एवं संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.