भागलपुर, अगस्त 2 -- पूर्णिया, से धीरज कुमार की रिपोर्ट मरंगा थाना बाईक शो रूम के समीप चाऊमीन दुकानदार की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस के मुताबिक चाऊमीन दुकानदार चंदन कुमार की हत्या उसके भांजे ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर कर दी। हत्या की पृष्ठभूमि एक गहरा पारिवारिक विवाद है, जिसका पुलिस ने खुलासे से परहेज कर लिया है। आरोपियों की पहचान मधेपुरा जिले पुरैनी बाजार निवासी विशाल कुमार उर्फ रोशन एवं बेगूसराय के बरौनी थानान्तर्गत चकिया गांववासी साहिल कुमार के रूप में हुई है। रोशन मृतक चंदन का भांजा है। मरंगा थाना में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान सदर वन एसडीपीओ अभिनव परासर ने बताया कि रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ अन्य तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के सहारे पुलिस आरोपियों तक पहुंची। यह भी पढ़ें...